top of page

30 जून से पहले पूरा Property Tax भरने पर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका दे रही है 5% की छूट

  • Jun 27, 2025
  • 1 min read

मीरा-भाईंदर: नागरिकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (MBMC) ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 30 जून 2025 से पहले अपनी संपत्ति कर की पूरी बकाया राशि भरें। ऐसा करने पर उन्हें 5% की सीधी छूट प्रदान की जाएगी।


यह योजना शहरवासियों को समय पर टैक्स भरने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। महानगरपालिका द्वारा शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स के माध्यम से इस योजना की जानकारी दी जा रही है।


संपर्क और सुविधा के लिए चैट बॉट सेवा भी शुरू

महानगरपालिका ने इस प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए एक व्हाट्सऐप चैट बॉट सेवा भी शुरू की है। नागरिक केवल “Hi” टाइप करके 9967611234 नंबर पर भेज सकते हैं और अपनी संपत्ति कर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


संपत्ति कर भुगतान से संबंधित किसी भी सवाल या समस्या के लिए नागरिक 022-28192828 पर संपर्क कर सकते हैं।


प्रशासन की अपील

आयुक्त तथा प्रशासक राधाबिनोद शर्मा (म.प्र.से.) ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर कर भरकर इस योजना का लाभ उठाएं और महानगरपालिका के विकास कार्यों में सहयोग करें।

Comments


Join our mailing list

Never miss an update

© 2023 City Headlines News

bottom of page