top of page

5 घंटे में दो चोर गिरफ्तार, ₹2.5 लाख नकद बरामद, नयानगर पुलिस की तेज कार्रवाई

  • Jul 14, 2025
  • 1 min read

मीरा रोड: शांतीनगर सेक्टर-08 स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को नयानगर पुलिस ने महज 5 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ₹2.5 लाख नकद, चोरी में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा और औजार जब्त किए हैं।


शिकायतकर्ता दिनेश जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चोरों ने उनके कार्यालय की खिड़की का ग्रिल तोड़कर भीतर घुसकर ₹3.16 लाख की चोरी की थी । जांच के बाद पुलिस ने नईम खलील अंसारी (39) और हसनजमा कमरुजमा अंसारी (35) को गिरफ्तार किया।


दोनों आरोपी पेशेवर चोर हैं और इनपर पहले भी इस तरह के मामले दर्ज है।

Comments


Join our mailing list

Never miss an update

© 2023 City Headlines News

bottom of page