top of page

मीरा भाईंदर-वसई विरार के नए पुलिस आयुक्त IPS Niket Kaushik ने संभाला पदभार

  • Jul 10, 2025
  • 1 min read

10 जुलाई 2025 को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निकेत कौशिक ने मीरा भाईंदर-वसई विरार के नए पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। वे आईपीएस अधिकारी मधुकर पांडे का स्थान ले रहे हैं, जिनका तबादला अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), महाराष्ट्र राज्य, मुंबई के पद पर हुआ है।


पूर्व में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में कार्यरत रहे आईपीएस अधिकारी निकेत कौशिक ने कहा कि पुलिस बल नागरिकों की सुरक्षा और विधिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने "सद्रक्षणाय खलनिग्रहाय" के आदर्श को दोहराते हुए कानून का पालन करने और आपराधिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने का संकल्प लिया।


उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मिलकर हम इस क्षेत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बना सकते हैं।

Comments


Join our mailing list

Never miss an update

© 2023 City Headlines News

bottom of page