top of page

Peak Hour में AC फेल, मुलुंड स्टेशन पर 15 मिनट फंसी लोकल ,घुटन से 3 यात्रियों की तबीयत बिगड़ी

  • 4 days ago
  • 1 min read

मुंबई: सोमवार 13 July 2026 सुबह Peak Hour में Central Railway की टिटवाला-CSMT AC Local का Air Conditioning System अचानक बंद हो गया। मुलुंड स्टेशन पर ट्रेन करीब 15 मिनट तक रुकी, जिससे भीड़भाड़ वाले डिब्बों में घुटन बढ़ गई। दम घुटने की वजह से 3 यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें एक यात्री कुछ समय के लिए बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए एमडी अग्रवाल अस्पताल भेजा गया, जबकि दो महिला यात्रियों की हालत सामान्य होने पर उन्होंने आगे की यात्रा जारी रखी।

रेलवे के अनुसार तकनीकी खराबी के चलते एसी सिस्टम बंद हुआ था। यात्रियों को राहत देने के लिए मुलुंड से कुर्ला के बीच ट्रेन के दरवाजे खोलकर चलाया गया। बाद में ट्रेन को कुर्ला में रद्द कर तकनीकी जांच और मरम्मत के लिए कारशेड भेज दिया गया। इस घटना के बाद यात्रियों ने एसी लोकल के रखरखाव और मुलुंड स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल रूम (EMR) की सुविधा नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
 
 

Join our mailing list

Never miss an update

© 2023 City Headlines News

bottom of page