Virar में इमारत का हिस्सा ढहा, 2 की मौत, 8 घायल
- Aug 27, 2025
- 1 min read

विरार: महाराष्ट्र के विरार ईस्ट में बुधवार बड़ा हादसा हो गया। रामाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जन्मदिन पार्टी के दौरान हादसा:
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब इमारत की चौथी मंजिल पर जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। इस वजह से मौके पर मौजूद लोगों की संख्या सामान्य दिनों से अधिक थी। आशंका जताई जा रही है कि 15 से 20 लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं।
बचाव कार्य जारी:
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। प्रशासन ने आसपास की इमारत को भी खाली करवा दिया है ताकि किसी अन्य दुर्घटना से बचा जा सके।
जांच के आदेश:
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि इमारत के ढांचे में कमज़ोरी और रख-रखाव की लापरवाही इस दुर्घटना की बड़ी वजह हो सकती है।






Comments