किशोर शर्मा ने मीरा भाईंदर भाजपा जिल्हाध्यक्ष का कार्यभार संभाला, नरेंद्र मेहता-रवि व्यास साथ दिखे
- Saif Khan
- Jul 25, 2023
- 1 min read

आज मीरा भाईंदर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिल्हाध्यक्ष किशोर शर्मा ने भाईंदर पश्चिम स्तिथ भाजपा जिल्हा कार्यालय में पदग्रहण कर जिल्हाध्यक्ष का कार्य शुरू किया। इस दौरान मीरा भाईंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता और भाजपा के पूर्व जिल्हाध्यक्ष रवि व्यास भी साथ दिखे।
बड़ी संख्या में भाजपा के पूर्व नगरसेवक, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिल्हाध्यक्ष किशोर शर्मा को बधाई दी। गौरतलब है कि किशोर शर्मा के जिल्हाध्यक्ष बनने से मीरा भाईंदर भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी ज़्यादा जोश नज़र आरहा है।
अब देखने वाली बात ये होगी कि आगमी लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव और मनपा चुनाव में किशोर शर्मा के नेतृत्व में मीरा भाईंदर में भाजपा का कैसा प्रदर्शन रहेगा।



Comments